प्रस्तावना
प्रस्तुत लेख में हम पुरानी दिल्ली जिसे हम शाहजहानाबाद के नाम से भी जानते है के ऐतिहासिक महत्व के जानने की कोशिश करेंगे। यह क्षेत्र इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी क्षेत्र में लाल किला है जो कि वर्तमान समय में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल है। इसके अलावा यहां पर स्थित जामा मस्जिद और श्री दिगंबर जैल लाल मंदिर भी है।
19वीं शताब्दी के समय काल में यहां पर सेंट जेम्स चर्च और लॅारेंस इंस्टीटृयूट आफ एजुकेशनल एंड कल्चरल अफेयर्स की स्थापना की गयी थी। जिसका वर्तमान नाम परिवर्तित करके दिल्ली टाउन हाल कर दिया गया है। 2012 में दिल्ली नगर निगम को तीन भागों में विभाजित कर दिया गया। जिसके बाद से शाहजहानाबाद का प्रशासन कार्य उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा किया जाता है।
हलांकि मई 2022 में शाहजहानाबाद को एकीकृत दिल्ली नगर निगम के दायरे में ही रखा गया है। आज यह महानगर दिल्ली का मुख्य प्रतीक है। अतीत में बनी हवेलियों में से कुछ ही हवेलियां यहां बची हैं जिनका रखरखाव दिल्ली नगर निगम के माध्यम से किया जाता है।
यह क्षेत्र अपनी चहल-पहल भारी-भरकम बाज़ारों रेस्तारां स्ट्रीट फूड खरीदारी स्थलों और मुगल-फारसी तथा मिश्रित स्थानीय वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इसमें ब्रिटिश प्रभाव की भी झलक मिलती है।
इतिहास
बताते चलें कि दिल्ली का नाम शाहजहानाबाद पड़ने से पहले यह दिल्ली सल्तनत के 12 सूबों यानी शाही मुगल प्रांतों में से एक था। जिसका नाम 1648 में बदलकर शाहजहानाबाद कर दिया गया। यह क्षेत्र अवध आगरा अजमेर मुल्तान और लाहौर सूबों से घिरा हुआ था।
इस प्रकार शाहजहानाबाद का स्थल नई दिल्ली की पूर्व बस्तियों के उत्तर में स्थित है। इसका दक्षिणी भाग इसके कुछ क्षेत्र के हिस्सों से मिलता है। जो कि 14वीं शताब्दी में तुगलकों द्वारा बसाया गया था। तब के समय काल में यह क्षेत्र दिल्ली सल्तनत की राजधानी थी।
दिल्ली सल्तनत का इतिहास
ममलुक वंश
1206 से 1526 के बीच दिल्ली पर सल्तनतों का शासन रहा जिसे अंत में मुगल वंश ने अपने हाथों में लिया था। क्रमवार देखा जाए तो सबसे पहले 1206 से 1290 तक ममलुक वंश का शासन का था। इसके बाद खिलजी वंश का शासन का प्रारम्भ होता है जिन्होंने 1290 से 1320 तक दिल्ली सल्तनत पर शासन किया।
तुगलक वंश
खिलजी वंश के समापन के बाद तुगलक वंश का शासन का प्रारम्भ होता है जिन्होंने 1320 से 1414 तक दिल्ली पर शासन किया। तुगलकों के बाद दिल्ली पर सैय्यद वंश का शासन काल प्रारम्भ होता है जिन्होंने 1414 से 1451 तक दिल्ली की राजगद्दी पर शासन किया।
लोदी वंश
1451 में सैय्यद वंश का शासन काल समाप्त होता है जिसके बाद दिल्ली की गद्दी पर लोदी वंश का शासन का प्रारम्भ होता है जिन्होंने 1451 से 1526 तक का था। बताया जाता है कि यह दिल्ली सल्तनत का अंतिम राजवंश था जिसके पतन के बाद भारत में मुग़ल साम्राज्य की नींव पड़ी।
इस वंश के अंतिम शासक इब्राहिम लोदी थे जो कि 1517 से 1526 के बीच हुए पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर के हाथों से पराजित होकर मारे गए। जिसके बाद 12 तक दिल्ली पर मुगलों का शासन रहा। इसके बाद बाबर कि मृत्यु के बाद 1530 ई. में उसका बेटा हुमायूँ दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
सुरी वंश का स्थापना एवं शासन
इस प्रकार आगे चलकर बिहार के एक अफगान जागीरदार फरीद खान अपनी योग्यता और सैन्य कौशल से पूर्वी भारत में अपनी शक्ति मजबूत की यही आगे चलकर शेरशाह सूरी के नाम से प्रसिद्ध हुआ इसने हुमायूँ को चौसा के युद्ध जो कि 1539 में हराकर शेरशाह की उपाधि धारण की।
इसी क्रम में 1540 में कन्रौज के युद्ध में हुमायूँ को हराकर भारत से भागने पर मजबूर कर दिया और दिल्ली की गद्दी पर सूरी वंश की स्थापना की। शेरशाह ने मात्र 5 वर्ष के शासन काल में जो कि 1540 से 1545 तक का था में बेहतरीन प्रशासनिक सुधार किए भारत में ग्रैंड ट्रंक रोड का निर्माण करवाया।
मगर अंत में 1555 के समय काल में शेरशाह के कमजोर उत्तराधिकारियों को हराकर हुमायूँ ने पुनः पर अपनी सत्ता स्थापित की इसका प्रकार एक बार दिल्ली मुगलों के अधीन हो गई। इस प्रकार 1857 की क्रांति तक दिल्ली पर मुगल शासन स्थापित रहा। इस समय काल को मुगल ईसा के नाम से जाना जाता है।
मुगल ईसा
इस समय काल में दिल्ली मुगलों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान बना रहा यहां मुगलों ने महल और किले बनवाए। इसी समय काल में बादशाह शाहजहां ने अपने प्रसिद्ध वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहोरी को 1638 और 1649 के बीच चारदीवारी वाले शहर का निर्माण करने का आदेश दिया। इसी शहर के अन्तर गत लाल किला और चांदनी चौंक शामिल है।
इन्हीं के बीच दिल्ली के बारह सूबे आते थे जिनमें पुरानी दिल्ली एक था जिसका नाम 1648 में बदलकर शाहजहानाबाद कर दिया गया था। 1803 के बाद दरिया गंज में दिल्ली का मूल छावनी क्षेत्र था जहां दिल्ली की एक छोटी देशी रेजिमेंट तैनात रहती थी। जिसे बाद में रिज क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया था।
दरिया गंज के पूर्व में चारदीवारी वाले शहर का राजघाट द्वार था जो यमुना नदी पर स्थित राजघाट पर खुलता था।
बाज़ार श्रृंखला
पुरानी दिल्ली में पहला थोक बाज़ार 1840 में चावड़ी बाज़ार में हार्डवेयर बाजार के रुप में स्थापित हुआ। इसके बाद खारी बाओली में सूखे मेवे और मसालों और जड़ी-बूटियों का थोक बाज़ार 1850 में खुला।
दरिया गंज की फूल मंडी यानी फूल बाज़ार 1869 में स्थापित हुआ तथा आज भी एक छोटे भौगोलिक क्षेत्र की सेवा करने के बावजूद घनी आबादी के कारण इसका महत्व है।
1857 की क्रांति का असर
1857 के विद्रोह के बाद मुगल साम्राज्य के पतन के बाद ब्रिटिश राज ने भारत में ब्रिटिश नियंत्रित क्षेत्रों की राजधानी को बंगाल के एक कम अस्थिर शहर कलकत्ता में स्थानांतरित कर दिया जहां कलकत्ता 1911 तक इनकी राजधानी रहा। 1911 के बाद दिल्ली को पुनः राजधानी बनाया गया।
दिल्ली के दुबारा राजधानी बनने से पहले अंग्रेजों ने शाहजहानाबाद के ठीक दक्षिण-पश्चिम के हिस्से में लुटियंस दिल्ली यानी नई दिल्ली का विकास करवाया। इस प्रकार पुराने शहर को पुरानी दिल्ली कहा जाने लगा। क्योंकि अब तक नई दिल्ली नई सरकार यानी ब्रिटिश सरकार की सत्ता का केंद्र बन गई थी।
हलांकि दिल्ली को औपचारिक रुप से 1931 में स्थापित किया गया था।
1876 का विवरण विवरण
वर्नियर द्वारा वर्णित दो सड़कों में से लंबी सड़क शहर के लाहौर किले के लिए लाहौर गेट तक जाती थी और दूसरी सड़क शहर के दिल्ली गेट से किले के लाहौर गेट तक जाती थी। यह दोनों सड़कें कई भागों में विभाजित थीं जिनमें प्रत्येक का एक अलग नाम था। लाहौर गेट और दरीबा नामक सड़क के प्रवेश द्वार के बीच का खंड जिसे खानी दरवाजा के नाम से जाना जाता था जो की उर्दी य सैन्य बाजार कहलाता था।
संभवतः इसका कारण यह था कि स्थानीय सेना का एक हिस्सा कभी इस स्थान के आसपास तैनात था। इसी प्रकार खानी दरवाजे तथा वर्तमान कोतवाली के बीच की सड़क को फूल मंडी कहा जाता है। कोतवाली वर्तमान पुलिस स्टेशन के सामने के मकान सड़क के बाकी मकानों की पंक्ति से थोड़ी दरी पर इस प्रकार बनाए गए थे कि वे एक चौकोर आकार बनाते थे।
इसी प्रकार कोतवाली और तराइया नामक द्वार के बीच जौहरी बाज़ार था। तराइया और अशरफी का कटरा नामक मोहल्ले के बीच चांदनी चौक स्थित था। चौक के बीच में एक तालाब था जिसके स्थान पर अब नगर निगम का घंटा घर बना हुआ है। इसके आगे फतेहपुरी मस्जिद और फतेहपुरी बाज़ार था।
चांदनी चौक के चारों ओर के घर एक ही ऊँचाई के थे और मेहराबदार दरवाजों और रंगीन बरामदों से सुशोभित थे। चौक के उत्तर और दक्षिण में दो प्रवेश द्वार थे पहला जहाँनारा बेगम की सराय की ओर जाता था और दूसरा शहर के सबसे घने आबादी वाले इलाकों में से एक की ओर जाता था।
तालाब के चारों ओर सब्जी फल और मिठाई की दुकानें लगी हुई थीं। समय बीतने के साथ-साथ यह पूरी लंबी सड़क चांदनी चौक के नास से जानी जने लगी। इस भव्य सड़क का निर्माण शाहजहाँ की पुत्री जहाँनारा बेगम ने सन 1600 में करवाया था और कई वर्षों बाद उन्होंने इस पर एक बगीचा और सराय का भी निर्माण करवाया। किले के लाहौर द्वार से चांदनी चौंक के अंत तक यह सड़क लगभग 40 गज यानी 30 मीटर चौड़ी है।
इस सड़क के बीचों बीच अली मर्दान की नहर बहती थी जिसके दोनों ओर पेड़ लगे थे। चांदनी चौक के पूर्वी छोर पर किले का लाहौर द्वार स्थित है और दूसरे छोर पर फतेपुरी बेगम की खूबसूरत मस्जिद है। वर्तमान समय में अब घंटा घर मौजूद नहीं रहा हालंकि अभी भी इस स्थान को घंटा घर ही कहा जात है।
जहानारा बेगम की सराय की जगह अब नगर भवन बन चुका है। वर्तमान समय में कोतवाली अब गुरुद्वारा सिस गंज साहिब के बगल में स्थित है। पुराने दिल्ली रेलवे स्टेशन को पास के लाल किले की स्थापत्य कला शैली में डिजाइन किया गया था जिसका निर्माण ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के शासन काल के दौरान किया गया था और इसे 1903 में खोला गया था।
अंग्रेजों ने चांदनी चौक में स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा भवन के साथ ही सेंट जेम्स चर्च सेंट स्टीफन चर्च और ओल्ड सेंट स्टीफन कालेज का भी निर्माण किया था जो कि वर्तमान समय में कश्मीरी गेट के पास दिल्ली के भारतीय चुनाव आयोग के महत्वपूर्ण कार्यालयों में से एक है जिससे इस ऐतिहासिक स्थल पर यूरोपीय वास्तुकला और इंडो-सारासेनिक वास्तुकला की झलक मिलती है।
निष्कर्ष
शाहजहानाबाद आज भी मुगल वास्तुकला शहरी नियोजन और सामाजिक सांस्कृतिक समृद्धि का एक अनोखा उदाहरण है। समय के साथ हुए बदलावों और चुनौतियों के बावजूद यह आज भी एक जीवंत ऐतिहासिक और व्यापारिक केंद्र बना हुआ है।
शाही नियोजन और वास्तुकला
17वीं सदी में बादशाह शाहजहाँ द्वारा बसाया गया यह शहर लाल किला जामा मस्जिद जांदनी चौक और चारदीवारी वाले दरवाजों के साथ एक सुव्यवस्थित शहरी ढांचा प्रस्तुत करता है।
सांस्कृतिक और व्यापारिक विरासत
मुगल फारसी और स्थानीय प्रभाव से बनी यहां की हवेलियों बाजारों और खान-पान की परंपरा ने इसे खुशहाल सांस्कृतिक और व्यापारिक केंद्र बनाया है।
ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव
18वीं सदी के आक्रमणों 1857 के बदलावों और आधुनिक शहरी करण के बावजूद इसकी पहचान पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।
आधुनिक चुनौती और सरंक्षण
आज भीड़भाड़ से भरे इस क्षेत्र में पुराने ढांचे के घिसाव और व्यापारिक दबाव के बीच इसकी विरासत को बचाए रखना और उसका पुनर्विकास करना सबसे बड़ी जरूरत है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें