प्रस्तावना
प्रस्तुत लेख में वाकटक वंश के उदय होने तथा अंत होने के साथ-साथ वाकटक वंश की चार प्रमुख शाखाओं तथा हाल ही के समय में खुदाई के दौरान वाकटक वंश से संबधित साक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया है। माना जाता है कि वाकटक वंश का उदय उत्तर के मालवा से लेकर दक्षिण में तुंगभद्रा नदी तक तथा पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में छत्तीसगढ़ के छोर तक फैला हुआ था। बताया जाता है कि वे गुप्त वंश के समकालीन थे।
परिचय
इतिहासकारों के अनुसार यह भारत का सबसे प्राचीनतम राजवंश था। जिसकी स्थापना विंध्य शक्ति नामक राजा द्वारा 250 से 270 ईसा पूर्व में की गई। हलांकि इस राजा के बारे में ज्यादा जानकारी इतिहासकारों को नहीं मिल पाई है लेकिन कुछ साक्ष्य मिलते है कि जो साबित करते है कि वाकटक वंश की स्थापना विंध्य शक्ति नामक राजा द्वारा ही की गई। अंजता की गुफाओं से मिले शिलालेखों से यह अनुमान लगाया गया है। साम्राज्य का विस्तार विंध्य शक्ति के बेटे प्रवरसेन के शासन काल से प्रारम्भ होता है।
इतिहासकारों क मतानुसार प्रवरसेन के शासन काल के बाद वाकटक वंश चार शाखाओं में विभाजित हो गया। खास बात यह है कि इन चार शाखाओं में से सिर्फ दो शाखाओं के ही उचित प्रमाण मिल पाये है जिसके कारण बाकी की दो शाखाओं को सिर्फ पुराणों के संकेतों के आधार पर समझा गया है यानी कोई पुख्ता सबूत अभी नहीं मिल पाया है। पहली शाखा का नाम प्रवरपुर नंदीवर्धन शाखा तथा दूसरी शाखा का नाम वत्सगुल्म शाखा था।
प्रवरपुर नंदी वर्धन शाखा
यह मुख्य और सबसे शक्तिशाली शाखा थी जिसमें नंदी वर्धन जिसका मुख्य रुप से शासन काल नागपुर और प्रवरपुर में शासन किया था। इस शाखा के प्रमुख शासकों में पृथ्वीषेण प्रथम तथा रुद्रसेन द्वितीय और प्रवरसेन द्वितीय शामिल थे।
रुद्रसेन प्रथम
इस शासक के इतिहास के बारे में ज्यादा साक्ष्य नहीं मिल पायें है हलांकि इनके पिता का नाम गौतमीपुत्र था। इस शासक ने नागपुर से 30 किलो दूर रामटेक पहाड़ी पास नंदीवर्धन से शासन किया। रुद्रसेन प्रथम के शासन काल का अब तक एक मात्र शिला लेख मिल पाया जो चंद्रपुर के देवटेक में मिला है। कुछ इतिहासकार इसे ही रुद्रदेव को ही रुद्रसेन मानते है लेकिन इस बात पर अभी मतभेद है। इस बात का सम्बन्ध इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख से लगाया जाता है जिसपर आर्यवर्त के अन्य शासकों के नाम के साथ ही रुद्रदेव का भी नाम मिलता है।
कुछ इतिहासकार इस बात का विरोध इसलिए करते है क्योंकि रुद्रसेन प्रथम का वध समुद्रगुप्त द्वारा किया गया था अंत अपने पिता की मृत्यु के हत्यारे की बेटी प्रभावती गुप्त को अपनी बहु कैसे स्वीकार करता। इतिहासकारों के अनूसार रुद्रसेन प्रथम के पुत्र पृथ्वीविशेष प्रथम का विवाह गुप्त राजकुमारी हुआ इलाहाबाद के अभिलेख के अनुसार बताते है।
रुद्रसेन द्वितीय
इसका शासन काल 380 से 385 ईसा पूर्व तक का था इस शासक का विवाह गुप्त राजा चंद्रगुप्त द्वितीय जिसका शासन काल 375 से 413 तक का था कि पुत्री प्रभावती गुप्त से हुआ था। इस बात की पुष्टि रामटेक के शिला लेख से होती है। 385 ईसा पूर्व में रुद्रसेन द्वितीय का आकस्मिक निधन हो जाता है जिससे पता चलता है कि उसका शासन काल बहुत छोटा था। इसके बाद प्रभावती गुप्त दो बेटों ने 385 से 405 तक वाकटक वंश का राज संभाला। गुप्त रानी के दोनों बेटों के नाम दिवाकरसेना और दामोदरसेना था।
दामोदरसेना को ही हम प्रवरसेना द्वितीय के नाम से जानते है । इस प्रकार प्रवरसेना द्वितीय ने लगभग 20 वर्षों तक शासन किया। इस समय काल को ज्यादातर इतिहासकार वाकाटक-गुप्त युग के नाम से जानते है क्योंकि इस समय काल में वाकाटक साम्राज्य पर व्यावहारिक रुप से गुप्त साम्राज्य का ही शासन काल था। इस बात की पुष्टि प्रभावती गुप्त के शिलालेख में उनके पिता देव गुप्त के उल्लेख से मिलता है। कुछ इतिहास कार देव गुप्त को ही चंद्रगुप्त द्वितीय मानते है। लेकिन इस बात का कोई उचित प्रमाण नहीं मिलता है।
बताया जाता है कि प्रवरसेन द्वितीय ने महाराष्ट्री प्राकृत में सेतुबंध की रचना की थी। गहा सत्तासाई के कुछ श्लोकों में उनका जिक्र मिलता है। इसी राजा ने अपनी राजधानी नंदिवर्धन से स्थानांतरित करके प्रवरपुरा को बनाया जो कि इसी राजा स्थापित किया गया एक नया शहर था। इस नई राजधानी में विष्णु अवतार राम को समर्पित एक भव्य मंदिर का भी निर्माण इस राजा द्वारा करवाया गया था। प्रवरसेन द्वितीय के बारे एक खास बात यह भी है कि अब तक वाकटक वंश के संबन्धित 17 ताम्रपत्र प्रवरसेन द्वितीय से ही संबन्धित है।
नरेंद्रसेन
प्रवरसेन द्वितीय के बाद का शासन काल नरेंद्रसेन द्वितीय का था। इस राजा का शासन काल 440 से 460 ईसा पु्र्व तक का था अपने शासन काल के दौरान वाकाटक वंश का साम्राज्य विस्तार मध्य भारत के कुछ राज्यों तक फैल गया था।
पृथ्वीसेन द्वितीय
यह प्रवरपुर नंदी वर्धन शाखा का अंतिम शासक था जिसने अपने पिता नरेंद्रसेन के बाद राजगद्दी को संभाला और 460 ईसा तक शासन किया। इस राजा को विष्णुकुंडिना राजा माधव वर्मा द्वितीय ने पराजित किया था। 480 में राजा की मृत्यु के बाद संभवतः उनके राज्य को वत्सगुलमा शाखा के हरिषेण ने अपने राज्य में मिला लिया होगा।
वत्सगुलमा शाखा
यह शाखा प्रवरसेन प्रथम के दूसरे बेटे सर्वसेना द्वारा बनाई गई थी। राजा सर्वसेना न महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वत्सगुलमा को अपनी राजधानी बनाया। यह शाखा सहिद्री पर्वतमाला और गोदावरी नदी के बीच में स्थित थी। इस शाखा के शासकों ने अजंता की कुछ बौद्ध गुफाओं को संरक्षण दिया। इतिहासकारों के मतानुसार अजंता गुफाओं का सम्पूर्ण निर्माण वाकाटक शासकों की वत्सगुलमा शाखा द्वारा किया गया था जिसके साक्ष्य में अजंता गुफाओं का विहंगम दृश्य तथा गुफा संख्या 9 का प्रवेश द्वार आदि को मानते है।
सर्वसेन
इस राजा का शासन काल 330 से 355 ईसा पूर्व का माना जाता है इस राजा ने धर्म महाराज की उपाधि धारण की थी। इस राजा को ज्यादा प्रसिद्ध प्राकृत भाषा के हरिविजय के लेख से मिली थी। जो कृ्ष्ण द्वारा स्वर्ग से पारिजात वृक्ष लाने की कथा पर आधारित थी। वर्तमान समय में यह रचना विलुप्त हो चुकी है हलांकि सर्वसेन के समय काल के बाद के रचना कारों ने इसे सराहा था।
विंध्यसेन
सर्वसेन के शासन काल के समाप्त होने के बाद उसके बेटे विंध्यसेन ने शासन किया। इस राजा का शासन काल 355 से 400 ईसा पूर्व का माना जाता है इसका दूसरा नाम विंध्यशक्ति द्वितीय था। इसकी प्रसिद्ध वाशिम शिलालेखों से मिलती है जिसमें राजा के 37वं वर्ष में नंदीकाता जिसे हम वर्तमान समय में नांदेढ़ के नाम से जानते है नामक गांव के अनुदान का उल्लेख मिलता है। खास बात यह है कि यह किसी वाकटक शासक द्वारा किया गया पहला ज्ञात अनुदान था। इस अनुदान की वंशावली संस्कृत और प्राकृत भाषा में लिखी गई है। विंध्यसेना ने अपने दक्षिणी पड़ोसी कुंतल के शासक को परास्त किया। इतिहासकारों के अनुसार इस राजा के मंत्री का नाम प्रवरा था।
प्रवरसेन
राजा विंध्यसेन की मृत्यु के बाद उसका बेटा प्रवरसेन द्वितीय गद्दी पर बैठा जिसने लगभग 400 से 415 तक शासन किया। जिसके बारे में अजंता की गुफा सोलह के शिलालेख के अलावा बहुत कम जानकारी है जिसमें बताया गया है कि प्रवरसेन ने अपने परोपकारी तथा उदारवादी एवं शक्तिशाली प्रशासन व्यावस्था के चलते उच्च पद प्राप्त किए। हलांकि इस राजा का शासन काल बहुत छोटा था। प्रवरसेन की मृत्यु के बाद उसका बेटा जो कि मात्र 8 वर्ष का था राजगद्दी पर बैठा जिसे देवसेन का नाम से जाना गया। अंजता गुफाओं से इस शासक के साक्ष्य लुप्त हो चुकें है।
सभ्याता और संस्कृति
वाकटक शासक हिंदू धर्म को मानते थे तथा शैव संप्रदाय का पालन करते थे। वहीं गुप्त वंश वैष्णव धर्म संप्रदाय का अनुपालन करते थे। इसका प्रमाण हमें रामटेक में पाए गए वैष्णव संप्रदाय से जुड़े कई धार्मिक ढ़ाचे पाये गए जो कि रानी प्रभावती के शासन काल में बनवाये गए थे। जबकि रानी प्रभावती का विवाह वाकटक वंश में हुआ था जो कि शैव संप्रदाय को मानता था। इस प्रकार हम कह सकते है कि रानी को शासीका के रुप में प्राप्त शक्तियों ने उसे अपने आराध्य यानी विष्णु देव की पुजा करने का अधिकार प्रदान किया।
शोधकर्ताओं के अनुसार महाराष्ट्र में नरसिंह की पूजा करने की प्रथा रामटेक से ही निकली थी साध ही महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में वैष्णव प्रथाओं के प्रचार रानी प्रभावती की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस रानी वाकटक वंश की राजगद्दी पर लगभग 10 वर्षों तक शासन किया।
खुदाई के दौरान इन क्षेत्रों से एक पूजा स्थल एक लोहे की छेनी हिरण के चित्रण वाला एक पत्थर और टेराकोटा की चूड़ियों के साथ ही भगवान गणेश की अखंड मूर्ति जिसमें अलंकारों से सजाया नहीं गया था मिली है। जो इस बात को प्रमाणित करते है कि उस समय काल के दौरान भगवान गणेश की भी पूजा की जाती थी।
वर्तमान खोज
हाल ही में वर्ष 2015 से 2018 के बीच समय काल के दौरान नागपुर के करीब रामटेक तालुका में खुदाई की गयी। इस खुदाई के दौरान तीसरी और पाँचवीं शताब्दी के दौरान इस क्षेत्र पर शासन करने वाले वाकटक वंश के जीवन धर्म तथा व्यापार के विषय में जानकारी मिली है। यहां नागपुर के गांव नागार्धन का में यह खुदाई की गई थी जो कि रामटेक तालुका से 6 किलोमीटर दूर लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में पुरातात्विक अवशेष पाये गए हैं।
खोजकर्ताओं द्वारा बताया गया है कि मौजूदा नागार्धन गांव प्राचीन बस्ती य गांव के स्थान पर ही स्थित है। इसी क्षेत्र में नदी किनारे कोटेश्वर मंदिर स्थित है और नागार्धन किला गांव के दक्षिण में स्थित है । बताया जा रहा है कि इस किले का निर्माण गोंड राजा के समय काल में हुआ था। अठारहवीं शताब्दी में इस किले का नवीनीकरण भोसलों द्वारा करवाया गया। किले के आसपास के क्षेत्र में वर्तमान समय में खेती जी जाती है वहीं पर ये पुरातात्विक अवशेष मिले है।
अभी तक वाकटक वंश के बारे में जो भी जानकारी प्राप्त थी वे महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से सम्बन्धित थी जो कि कुछ साहित्यिक रचनाओं और ताम्र पत्रों से मिली थी। अभी तक यही माना जाता था कि नागार्धन गांव वाकटक वंश की पूर्वी शाखा नंदीवर्धन की राजधानी थी। मगर उचित प्रमाण नहीं मिल रहे थे। लेकिन इन पुरातत्विक साक्ष्यों के मिलने से इस बात को बल मिला है कि शायद यह सच में पूर्वी शाखा की राजधानी थी।
खुदाई के दौरान वाकटक शासकों के जीवन के विषय अधिक जानकारी मिल पायी है कि वे किस राजवंश से जुड़ाव रखते थे तथा उनके महलों को बनाने का प्रकार क्या था इसके साथ ही शासकों के शासन काल के दौरान जारी किए गए सिक्कों और मुहरों के बारे में तथा उनके व्यापारिक क्षेत्रों के बारे में जानकारी मिली है।
धर्म
वाकटक वंश के शासक ब्राह्मण धर्म के पक्षधर थे
इन्होंने ब्राह्मणों को खूब भूमि अनुदान दिये थे। सांस्कृतिक महत्व की बात करें तो ब्राह्मण धर्म को आदर्शों और सामाजिक संस्थाओं की दक्षिण की ओर बढ़ाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इन्होंने ब्राह्मणों को खूब भूमि अनुदान दिये थे। सांस्कृतिक महत्व की बात करें तो ब्राह्मण धर्म को आदर्शों और सामाजिक संस्थाओं की दक्षिण की ओर बढ़ाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
खोज खास क्यों है
यह पहली बार हुआ है जब नागार्धन में खुदाई के दौरान मिट्टी की मुहरें मिली हैं। बताया जा रहा है कि यह अंडाकार मुहरें प्रभातगुप्त की रानी के समय काल की है। इन मुहरों पर शंख के चित्रण के साथ ब्राह्मी लिपि में रानी का नाम मुद्रित है। मुहर का वज़न लगभग 6.40 ग्राम बताया गया है। इतिहासकारों द्वारा बताया गया है कि यह मुहरें 1500 वर्ष पुरानी है तथा इनकी माप प्रति मुहर 35.71 mm 24.20mm और मोटाई 9.50mm है। मोहर पर मुद्रित शंख के विषय में इतिहासकारों ने इसे वैष्णव सम्प्रदाय से संबन्धित बताया है।
इन मोहरों का प्रयोग राजधानी में जारी शाही अनुमति के रुप में किया गया होगा। इसके अलावा इन संकेतों का उपयोग उन दस्तावेजों पर किया गया होगा जिनके लिए शाही अनुमति अनिवार्य होती होगी। यह सब बाते इस बात कि ओर इशारा करती है की रानी प्रभावती वास्तव में एक शक्तिशाली महिला शासिका रही होगी।.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें